Friday 23 January 2015

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को उनके जन्मदिवस पर शत शत नमन.....

यह हैं मेरे आदर्श नित्य मैं इनकी पूजा करता हूँ,
धूप, दीप और नैवेद्य प्रतिदिन अर्पित करता हूँ।
तुम भी श्रद्धा भाव से नमन इनको कीजिये,
प्रखर देश भक्ति का वरदान इनसे लीजिये।

परतंत्र  भारत देश के कटक उड़ीसा संभाग में,
जन्मे सुभाष चन्द्र, जानकी नाथ के परिवार में।
१८९७  का 2३ जनवरी दिन था ख़ास,
माँ प्रभावती के गर्भ से जन्मे वीर सुभाष।

सब कुछ था हर रोज जैसा,
ना कुछ ऐसा ना कुछ वैसा।
वायु यों ही चल रही थी,
सबसे सुन-सुन कह रही थी।

गीत ख़ुशी के गाओ सब–
मत होओ कोई उदास....   ....    माँ प्रभावती के .. ... ।

चमकीला सूरज चमक रहा था,
आसमान में दमक रहा था ।
चहक रहे थे पक्षी वैसे ही,
फूल खिले हर दिन जैसे ही।
                          
फिर भी हर मन में जागा था–
एक अलग उल्हास ... ...         माँ प्रभावती के ... ...  ।

जय नेताजी, जय हिन्द


जयन्ती प्रसाद शर्मा










Sunday 11 January 2015

उड़ गया हंस अकेला

उड़ गया हंस अकेला।
सम्बंधी कोई साथ नहीं है,
रिश्तों की बारात नहीं है।
बेटा, बेटी, नाती, पोते,
दूर नहीं जो तुझसे होते।
छूट गये सब संगी साथी–
छूट गया दुनिया का मेला ..........उड़ गया .......।
झूँठ,  प्रपंच का लिया सहारा,
इसको झटका उसको मारा।
दौलत के अम्बार लगाये,
महल दुमहले भी बनबाये।
धन दौलत सब धरे रह गये-
साथ गया ना धेला ....................उड़ गया...........।
वाणी में तेरी कड़क बड़ी थी,
काया में तेरी अकड़ बड़ी थी।
क्रोध बरसता था आँखों से,
जहर उगलता था बातों से।
टूट गई सांसों की डोरी-
पडा रह गया बदन रुपहला .............उड़ गया..........।
सिया राम मय सब जग जानी,
करहु प्रनाम जोरि दोउ पानी।
दया धर्म का आश्रय लीजे,
प्राणिमात्र की सेवा कीजे।
सत्कर्मों से संत्रास रुकेगा–
जब यम दूतों का आएगा रेला ...........उड़ गया ......।
जयन्ती प्रसाद शर्मा